सिर्फ ₹601 में पूरे साल 5G डेटा और ढेरों ऑफर्स, जियो यूजर्स के लिए शानदार मौका!

Post

India News Live,Digital Desk : पिछले कुछ समय से जियो लगातार अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए-नए धमाकेदार ऑफर्स लेकर आ रहा है। IPL के दौरान तो कंपनी ने रिचार्ज पर JioCinema Premium (होस्टर) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया, लेकिन अब जबकि IPL खत्म हो गया है, फिर भी कंपनी के धमाकेदार प्लान जारी हैं।

अब जियो एक ऐसा ऐड-ऑन प्लान लेकर आई है जो सिर्फ ₹601 में पूरे साल के लिए 5G इंटरनेट एक्सेस देता है। आइए जानते हैं इस खास प्लान और अन्य किफायती 5G ऑफर्स के बारे में।

क्या है ₹601 वाला जियो प्लान?

यह कोई स्टैंडअलोन रिचार्ज नहीं है, बल्कि एक ऐड-ऑन प्लान है जिसे आप अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के ऊपर एक्टिवेट कर सकते हैं। लेकिन इसकी एक शर्त है — यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जिनका मुख्य डेटा प्लान 1.5GB/Day का है। अगर आप पहले से इस कैटेगरी में आते हैं और आपको लगता है कि डेटा कम पड़ रहा है, तो ये ऐड-ऑन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

गौरतलब है कि जियो ने कुछ समय पहले 2GB/Day से कम वाले प्लान्स के लिए अनलिमिटेड 5G एक्सेस बंद कर दिया था। ऐसे में अगर आप अब भी 5G का फायदा लेना चाहते हैं, तो या तो आपको 2GB/Day या उससे ज्यादा वाला प्लान लेना होगा, या फिर ये 601 रुपये का ऐड-ऑन चुनना होगा।

अन्य तीन धमाकेदार प्लान्स – शुरू सिर्फ ₹51 से

जियो के पास और भी बजट-फ्रेंडली 5G प्लान्स हैं, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं जो अपनी मौजूदा वैलिडिटी के साथ ही 5G का मजा लेना चाहते हैं।

₹51 प्लान: इसमें आपको मौजूदा वैलिडिटी के साथ 3GB एक्स्ट्रा डेटा और 1 महीने के लिए अनलिमिटेड 5G मिलेगा।

₹101 प्लान: 2 महीने की वैलिडिटी के साथ कुछ डेटा भी मिलता है।

₹151 प्लान: इसमें 3 महीने की वैलिडिटी के साथ डेटा बेनिफिट मिलते हैं।