BREAKING:
July 13 2026 03:54 pm

Surya Rashi Parivartan 2026: 16 जुलाई से चंद्रमा की राशि में सूर्य का महागोचर, गुरु आदित्य राजयोग से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Post

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आगामी 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव अपने परम मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जहां वे 17 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मा और चंद्रमा मन के कारक हैं। मित्र राशि में सूर्य का यह प्रवेश कई राशियों के जीवन में स्वर्णिम बदलाव लेकर आने वाला है।

कर्क राशि में बनेगा 'गुरु आदित्य राजयोग' का दुर्लभ संयोग

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कर्क राशि में पहले से मौजूद देवगुरु बृहस्पति के साथ जब सूर्य देव की युति होगी, तो इससे अत्यंत शुभ 'गुरु आदित्य राजयोग' का निर्माण होगा। यह दुर्लभ संयोग विशेष रूप से 5 राशियों के लिए भाग्य के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। इस दौरान जातकों को करियर में ऊंची छलांग लगाने के साथ-साथ तगड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

इन 5 भाग्यशाली राशियों का 16 जुलाई से शुरू होगा स्वर्णिम काल

1. वृषभ राशि: नई ऊर्जा और बंपर धन लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद कल्याणकारी रहेगा। आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी स्थिरता आएगी और मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

2. मिथुन राशि: मान-प्रतिष्ठा और आय में जबरदस्त बढ़ोतरी

मिथुन राशि वाले इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक से आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी।

3. कर्क राशि: करियर में बड़ी उपलब्धि और नया प्रेम

चूंकि सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आपको करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में सबसे बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

4. कन्या राशि: अटके काम होंगे पूरे, शत्रुओं पर मिलेगी विजय

कन्या राशि के जातकों को इस गोचर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य के सहयोग से लंबे समय से अटके हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपकी व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने विरोधियों व शत्रुओं पर पूरी तरह विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

5. मकर राशि: प्रमोशन की खुशखबरी और वाहन-भवन का सुख

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ सैलरी में बढ़ोतरी की गुड न्यूज मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। इस दौरान भूमि, मकान या नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।