सोने की कीमतों में 10 दिन में ₹10,000 की गिरावट! शादी से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी
India News Live,Digital Desk : बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज कीमतों में फिर गिरावट आई। सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, वहीं चांदी की कीमतों में भी फिर गिरावट आई है। जानकारों का मानना है कि शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आज (बुधवार, 5 नवंबर 2025) पीली धातु कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी की कीमत में करीब 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
10 कारोबारी दिनों में ₹10,000 से अधिक की गिरावट
भारत में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेज़ी से गिरावट आ रही है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घरेलू बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत सिर्फ़ 10 कारोबारी दिनों में ₹10,000 से ज़्यादा गिर चुकी है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट किए गए रेट्स के मुताबिक, साप्ताहिक छुट्टियों और दिवाली को छोड़कर, घरेलू बाजार में सिर्फ़ 10 दिनों में सोना ₹10,455 सस्ता हो चुका है। दरअसल, 17 अक्टूबर की सुबह कारोबार शुरू होने पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹130,874 प्रति 10 ग्राम थी और मंगलवार शाम को ₹120,419 पर बंद हुई।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। इसलिए, यदि आप दोनों धातुओं में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवीनतम दरें जानना महत्वपूर्ण है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आज भी जारी है, बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिर से गिरावट आई। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,12,290 रुपये प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) 1,22,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
चांदी की कीमतों में पिछले दिन की तुलना में लगभग 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है, जिससे अधिकांश शहरों में इसकी कीमत 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।