BREAKING:
July 10 2026 01:52 am

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTON की झलक

Post

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTONकी झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

 

मुंबई, 9 जुलाई 2026:निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान TEKTON को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nmका टर्बो परफॉर्मेंस,गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।

T280 रेंज, जिसमें मैनुअल और DCT गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपयेहै।

T160 रेंज की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है।

TEKTONके साथ निसान अपनेएसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की”वन कार, वन वर्ल्ड”फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।

वर्ल्ड प्रीमियर के दौराननिसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा,”हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। TEKTONइस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा,”भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। TEKTON हमारी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।”

नईTEKTONकेवल एक नई C-SUVनहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा,”TEKTONहमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ TEKTONआज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।”

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा,”भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। TEKTON हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।”

Tags: