फराह खान ने खोले चंकी पांडे के पुराने राज, अनन्या पांडे ने सुनाई मजेदार कहानी

Post

India News Live,Digital Desk : काजोल और ट्विंकल खन्ना का नया चैट शो ‘Too Much with Kajol & Twinkle’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। हर एपिसोड में आने वाले सेलेब्रिटी मेहमान अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आते हैं।

नए एपिसोड में फिल्ममेकर फराह खान और एक्ट्रेस अनन्या पांडे मेहमान बनकर पहुंचीं। दोनों ने शो में जबरदस्त मस्ती की और कई मजेदार खुलासे किए।

फराह खान ने बताया चंकी पांडे का ‘सीक्रेट फैन क्लब’

बातचीत के दौरान फराह खान ने खुलासा किया कि अनन्या के पिता चंकी पांडे के दौर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। फराह ने कहा कि चंकी उस जमाने में “सेक्स सिंबल” माने जाते थे। यह सुनकर काजोल और ट्विंकल दोनों ही हैरान रह गईं और सेट पर हंसी का माहौल बन गया।

अनन्या पांडे ने सुनाया शर्ट और डॉग वाला किस्सा

बातचीत के बीच अनन्या ने फराह से कहा, “मेरे पापा आपसे अपनी शर्ट वापस चाहते हैं!” इस पर ट्विंकल ने मजाक में पूछा, “तुम्हारे पास चंकी की शर्ट क्यों है? रात में सूंघने के लिए क्या?”
फराह ने हंसते हुए जवाब दिया, “छी, ऐसा कुछ नहीं!”

इसके बाद अनन्या ने पूरी कहानी बताई —
“कुछ साल पहले मेरा डॉग बीमार था और उसे सही से दिखता नहीं था। वह घर में कहीं भी पेशाब कर देता था। उसी दौरान फराह हमारे घर आईं और गलती से डॉग की पेशाब पर फिसल गईं। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया था!”

अनन्या ने बताया कि फराह के सारे कपड़े गंदे हो गए, इसलिए उन्हें तुरंत शावर लेना पड़ा। फराह ने कहा, “तब चंकी ने मुझे अपनी शर्ट दी थी और अब तक वो उसे वापस मांग रहे हैं। इतनी सी शर्ट से वो पोछा लगाते हैं!”

दर्शकों को खूब भा रहा है शो

काजोल और ट्विंकल का यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। फराह और अनन्या वाला एपिसोड अपने मजेदार लम्हों और बिंदास बातचीत के कारण फैंस के बीच वायरल हो गया है।