घंटाघर से रेलवे रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें हुईं चौड़ी – व्यापारियों का हंगामा

Post

India News Live,Digital Desk : जाम की समस्या से निजात दिलाने और दिल्ली रोड को सुगम बनाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घंटाघर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नालियों पर बने निर्माण, दुकानों के आगे बनाए गए अस्थायी और स्थायी ढांचे, खोखे व शेड को हटाया गया। दो दिन से लगातार चल रही इस कार्रवाई के बाद सड़कें पहले की तुलना में चौड़ी नजर आने लगी हैं।

सुबह करीब 11 बजे एसपी यातायात नगर निगम टीम के साथ घंटाघर पहुंचे। छतरी वाले पीर तक सड़क किनारे रखा सामान, बोर्ड, खोखे और टीन शेड हटाए गए। नालियों पर किए गए निर्माण को बुलडोजर की मदद से गिराया गया।

इसके बाद टीम रेलवे रोड चौराहे तक पहुंची, जहां दोनों ओर बने अस्थायी ढांचे और दुकानों के आगे रखे ठेले व काउंटर हटाए गए। वहीं, अवैध रूप से खड़े वाहनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। बड़े टीन शेड भी तोड़े गए।

कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद वे पीछे हट गए। कार्रवाई रेलवे रोड से महताब सिनेमा तक जारी रही। यहां सड़क पर खड़े ठेले-ठेलियां और वाहन लेकर लोग मौके से भाग निकले। कई दुकानदारों को दोबारा सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। अभियान दोपहर 2:15 बजे तक चला और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

व्यापारियों का विरोध, नुकसान का आरोप

कार्रवाई के दौरान बाजार बंद था। अतिक्रमण हटते ही व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। एकता बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष इमरान और महामंत्री सुरेश सिंघल ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह अभियान ऐसे ही चलता रहा तो व्यापारी धरना देंगे।

सड़क चौड़ी करने की तैयारी, पोल और पेड़ हटेंगे

एसपी यातायात ने बताया कि अभियान के दौरान रेलवे रोड और घंटाघर पर बाधा बने पेड़ और बिजली के खंभों को चिह्नित किया गया है। रेलवे रोड पर बरगद का पेड़ और घंटाघर पर कैसरगंज मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े विद्युत पोल यातायात में बाधा बन रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क चौड़ी होकर सुगम हो सके।

रेलवे रोड से बेगमपुल मार्ग को किया लेफ्ट फ्री

यातायात पुलिस ने रेलवे रोड से बेगमपुल की ओर जाने वाले मार्ग को दुपहिया और कार वाहनों के लिए लेफ्ट फ्री कर दिया है। सिटी रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले हल्के वाहन अब सीधे इस रास्ते से जा सकेंगे। हालांकि बस और बड़े वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर पाएंगे क्योंकि जगह संकरी है। एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी घंटाघर से अभियान दोपहर 12 बजे से जारी रहेगा।

Tags:

घंटाघर अतिक्रमण दिल्ली रोड जाम रेलवे रोड ट्रैफिक अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम कार्रवाई बुलडोजर अतिक्रमण सड़क चौड़ीकरण व्यापारी विरोध बेगमपुल रोड घंटाघर समाचार traffic police action encroachment drive Delhi Road Railway Road clearance Ghantaghar traffic update Nagar Nigam drive bulldozer action Meerut road widening campaign traders protest Meerut left free road Begumpul traffic update घंटाघर ट्रैफिक जाम रेलवे रोड घंटाघर पुलिस नगर निगम कार्रवाई सड़क पर ठेले खोखे दुकानें सीलिंग traffic jam Meerut Ghantaghar encroachment news Delhi Road widening SP traffic Meerut Nagar Nigam action Ghantaghar encroachment removal Meerut Meerut breaking news Meerut local news अतिक्रमण विरोध जाम मुक्त सड़कें सड़क पर कब्जा ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई Meerut Nagar Nigam घंटाघर अपडेट बेगमपुल रोड ट्रैफिक घंटाघर बाजार व्यापारी आंदोलन Meerut encroachment drive Encroachment bulldozer action Encroachment removal drive Ghantaghar Traffic police Meerut Meerut Nagar Nigam action