स्मार्टफोन हैकिंग से बचने के आसान और ज़रूरी टिप्स
India News Live,Digital Desk : देश में करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स हैं और ये डिवाइस लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। आज स्मार्टफोन में बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट, निजी फोटो समेत ढेर सारा जरूरी डेटा स्टोर होता है। पैसों का लेन-देन हो या कोई निजी मामला, आजकल हर काम स्मार्टफोन के जरिए होता है। इस वजह से हैकर्स की नजर भी इस पर रहती है। यूजर्स की एक छोटी सी गलती की वजह से हैकर्स पैसों से लेकर संवेदनशील जानकारी तक चुरा सकते हैं। इसलिए स्मार्टफोन को हैकिंग से बचाने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान से फॉलो करें।
हैकिंग से बचने के लिए हमेशा एक मज़बूत पासवर्ड
का इस्तेमाल करें। चाहे वह स्मार्टफोन हो, बैंक अकाउंट हो या सोशल मीडिया अकाउंट। एक मज़बूत पासवर्ड को हैक करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अपने पासवर्ड में अपरकेस, लोअरकेस लेटर्स, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल रखें। इससे आपके अकाउंट को सुरक्षा की एक और परत मिलती है।
सुरक्षा के लिए, अपने फ़ोन और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहें
। इससे ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम की सुरक्षा खामियाँ दूर हो जाती हैं। अगर फ़ोन को समय पर अपडेट नहीं किया जाता, तो हैकर्स के लिए उसमें सेंध लगाना आसान हो जाता है।
पब्लिक वाई-फाई के झांसे में न आएँ।
अगर आपको रेलवे स्टेशन, पार्क या कैफ़े आदि पर मुफ़्त वाई-फाई मिल रहा है, तो उसके झांसे में न आएँ। दरअसल, हैकर्स के लिए पब्लिक वाई-फाई पर लोगों को निशाना बनाना बहुत आसान होता है। इसलिए, पब्लिक वाई-फाई पर कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या खरीदारी आदि न करें।
ऐप्स केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही डाउनलोड करें।
ऐप्स डाउनलोड करने के लिए हमेशा विश्वसनीय स्रोतों का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया या किसी अनजान व्यक्ति से मिले लिंक पर क्लिक करके कभी भी कोई ऐप डाउनलोड न करें। अक्सर हैकर्स असली ऐप्स जैसे ही मैलवेयर वाले नकली ऐप्स बना लेते हैं। इन ऐप्स के इंस्टॉल होते ही फ़ोन का सारा डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है। इसलिए, ऐप्स हमेशा विश्वसनीय स्रोतों जैसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।