BREAKING:
August 01 2026 09:32 am

Dream11's big decision : टीम इंडिया की जर्सी से हटेगा नाम

Post

India News Live,Digital Desk : ऑनलाइन गेमिंग बिल आने के बाद कंपनी 'ड्रीम11' चर्चा में है। बिल पास होने के कुछ ही दिनों बाद ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप डील खत्म कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि ड्रीम11 के अधिकारियों ने बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन को साफ कर दिया है कि वे इस डील को जारी नहीं रख पाएंगे। यह डील 2023 में शुरू हुई थी, जिसे 2026 तक चलना था, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग बिल अब कानून बन चुका है, जिसकी वजह से सबसे बड़ी मार उन कंपनियों पर पड़ी है जिनमें पैसों का लेन-देन होता है।

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "ड्रीम11 के कुछ प्रतिनिधि बीसीसीआई दफ्तर पहुँचे और सीईओ हेमांग अमीन को साफ़ कर दिया कि वे स्पॉन्सरशिप डील जारी नहीं रख पाएँगे। यानी एशिया कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी पर 'ड्रीम11' नहीं लिखा होगा। बीसीसीआई जल्द ही नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए नया टेंडर जारी कर सकता है।" एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, अगर डील जल्दी खत्म होती है तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि समझौते में एक क्लॉज़ जोड़ा गया था जिसमें कहा गया है कि अगर सरकार की किसी पॉलिसी की वजह से स्पॉन्सर का कारोबार प्रभावित होता है, तो उसे बोर्ड को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

ड्रीम11 की शुरुआत लगभग 18 साल पहले हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। इसकी ब्रांड वैल्यू लगभग 8 बिलियन डॉलर यानी 69 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा आंकी गई है। बीसीसीआई ने जुलाई 2023 में ड्रीम11 के साथ 358 करोड़ रुपये का स्पॉन्सरशिप करार किया था।

बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उत्तर क्षेत्र की टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी खराब सेहत के कारण प्रबंधन को बदलाव करना पड़ा। गिल के हटने के बाद अब उनकी जगह अंकित कुमार टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, चयनकर्ताओं ने शुभम रोहिल्ला को पहले ही गिल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल कर लिया था।       

Tags:

ड्रीम11 Dream11 बीसीसीआई स्पॉन्सरशिप BCCI sponsorship ऑनलाइन गेमिंग बिल online gaming bill ड्रीम11 ब्रांड वैल्यू Dream11 brand value टीम इंडिया जर्सी Team India jersey sponsor एशिया कप 2025 Asia Cup 2025 स्पॉन्सरशिप डील खत्म sponsorship deal end BCCI new sponsor बीसीसीआई नया स्पॉन्सर क्रिकेट न्यूज़ cricket news शुभमन गिल कप्तान Shubman Gill captain अंकित कुमार कप्तान Ankit Kumar captain Dream11 BCCI deal Dream11 sponsorship end online gaming companies India भारतीय ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां Dream11 news ड्रीम11 न्यूज़ cricket sponsorship क्रिकेट स्पॉन्सरशिप Dream11 brand value in India online gaming industry India ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री BCCI sponsorship tender बीसीसीआई टेंडर Dream11 and BCCI partnership ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर असर online gaming law effect टीम इंडिया स्पॉन्सर Team India sponsor Asia Cup jersey sponsor क्रिकेट अपडेट्स cricket latest updates Indian cricket sponsorship भारत क्रिकेट स्पॉन्सरशिप Dream11 controversy ड्रीम11 विवाद online gaming tax India गेमिंग कंपनियों पर टैक्स Dream11 BCCI sponsorship end