BREAKING:
May 04 2026 03:53 pm

Diwali 2025 : बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्में करेंगी धूम? सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी में भी कमाल

Post

India News Live,Digital Desk : दीवाली का त्योहार आते ही बॉलीवुड के सितारे हमेशा तैयार रहते हैं बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए। यह ऐसा समय होता है जब लंबी छुट्टियों की वजह से फिल्में ज्यादा दर्शक खींच पाती हैं। लेकिन इस बार दीवाली पर कुछ अलग देखने को मिलेगा। पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, इस बार सुपरस्टार्स सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

तीन बड़े सुपरस्टार्स के बिना दीवाली का मेला सुना?

पिछले दशक में दीवाली पर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करने वाले तीन सुपरस्टार्स रहे हैं सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन। 2015 से 2024 तक आए 15 फिल्मों में से 11 सुपरहिट रही हैं।

अजय देवगन – 4 फिल्में

अक्षय कुमार – 3 फिल्में

सलमान खान – 2 फिल्में

आमिर खान – 1 फिल्म

रानी मुखर्जी – 1 फिल्म

इन सुपरस्टार्स की वजह से दीवाली बॉक्स ऑफिस हमेशा चमकदार रहा है।

पिछले 10 सालों की हिट और फ्लॉप फिल्में

फिल्महिट/फ्लॉप/एवरेज
प्रेम रतन धन पायोहिट
शिवायफ्लॉप
ए दिल है मुश्किलहिट
गोलमाल अगेनहिट
सीक्रेट सुपरस्टारहिट
बधाई होहिट
हाउसफुल 4हिट
ठग्स ऑफ हिंदोस्तानफ्लॉप
सूर्यवंशीहिट
बंटी और बबली 2फ्लॉप
रामसेतुफ्लॉप
थैंकगॉडफ्लॉप
टाइगर 3एवरेज
सिंघम अगेनएवरेज
भूल भुलैया 3हिट

इस लिस्ट से साफ है कि सलमान, अक्षय और अजय देवगन की फिल्मों ने हमेशा दीवाली बॉक्स ऑफिस को चमकाया है।

दीवाली 2025: नई फिल्में करेंगी धमाका

इस बार भले ही ये तीनों सुपरस्टार्स न हों, लेकिन दीवाली फीकी नहीं होने वाली। इस साल आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

साथ ही हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से भिड़ेगी। इस बार दीवाली बॉक्स ऑफिस की असली जीत कौन की होगी, यह देखने लायक होगा।

Tags:

दिवाली 2025 बॉक्स ऑफिस सलमान खान अक्षय कुमार अजय देवगन थामा फिल्म भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी बॉलीवुड फिल्म फिल्म रिलीज़ दीवाली फिल्में हिट फिल्म फ्लॉप फिल्म फिल्म समीक्षा फिल्म अपडेट दीवाली मूवी आयुष्मान खुराना रश्मिका मंदाना हर्षवर्धन राणे एक दीवाने की दीवानियत बॉलीवुड न्यूज सुपरस्टार फिल्में सुपरहिट बॉलीवुड अपडेट हिंदी सिनेमा फिल्म ट्रेड बॉलीवुड टाइमिंग फिल्म टिप्स थिएटर रिलीज दीवाली धमाका नया फिल्म बॉलीवुड उत्सव दीवाली छुट्टियां फिल्म कलेक्शन बॉलीवुड टॉपर बॉलीवुड ट्रेंड बॉलीवुड हिट सुपरस्टार मूवी फिल्म आर्टिकल मूवी न्यूज बॉलीवुड रिलीज हिंदी फिल्म हिंदी सिनेमा न्यूज़ फिल्म बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड रिपोर्ट मूवी रिव्यू बॉलीवुड फैन्स फिल्म अपडेट 2025 हॉरर कॉमेडी फिल्म Diwali 2025 Box office Salman Khan Akshay Kumar Ajay Devgn Thama movie Bhool Bhulaiyaa 3 Horror Comedy Bollywood Movies Film Release Diwali movies hit movie Flop movie movie review Film update Diwali movie 2025 Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Harshvardhan Rane Ek Deewane Ki Deewaniyat Bollywood news Superstar movies Superhit films Bollywood update Hindi Cinema film trade Bollywood timing Movie tips Theatre release Diwali dhamaka New film Bollywood festival Diwali holidays film collection Bollywood topper Bollywood trend Bollywood hit Superstar movie Movie article Movie news Bollywood release Hindi films Hindi cinema news Film box office Bollywood report movie review Bollywood fans Film update 2025 Horror comedy movie