June 19 2026 12:14 am

Delhi Red Fort blast : 9 की मौत, फरीदाबाद मॉड्यूल से कनेक्शन की जांच

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली के लाल किले के सामने हुए जोरदार कार धमाके ने राजधानी और देशभर में हड़कंप मचा दिया। इस धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई और कई अन्य शहरों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस ने 2,900 किलोग्राम RDX और विस्फोटक बरामद किए थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि लाल किले धमाके का फरीदाबाद मॉड्यूल से कनेक्शन होने की संभावना है। कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान उमर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो पेशे से डॉक्टर हैं और पुलवामा के रहने वाले हैं।

शुरुआती जांच के संकेत

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। हालांकि, फाइनल रिपोर्ट के आने के बाद ही धमाके का पूरा सच सामने आएगा।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद मॉड्यूल के बीच संपर्क होने की आशंका है। फरीदाबाद में हाल ही में 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

CCTV में दिखा नकाबपोश ड्राइवर

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज से पुलिस को सुराग मिला। फुटेज में उमर को चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा गया। धमाके के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस धमाके में 9 लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए।

फरीदाबाद से जुड़े गिरफ्तारियां

दिल्ली धमाके से कुछ घंटों पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था। इस ऑपरेशन में तीन डॉक्टर और कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2,900 किलोग्राम RDX भी बरामद हुआ।

इस पूरे मामले में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए लगातार जांच में जुटी हुई हैं।