Deepika Kakkar returns to the kitchen : फैमिली के लिए बनाया खाना, खुशी से छलके आंसू
India News Live,Digital Desk : टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। भले ही वह टीवी शोज में कम नजर आती हों, लेकिन अपने फैंस के साथ वह यू-ट्यूब व्लॉग्स के जरिए जुड़ी रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने फैंस को दुखद खबर दी थी कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर (Liver Cancer) है।
इस खबर के बाद उनके फैंस काफी परेशान हुए, लेकिन दीपिका ने हिम्मत नहीं हारी और अपने इलाज और रिकवरी के अपडेट्स लगातार शेयर करती रही हैं। अब हाल ही में दीपिका ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में बताया कि वह किचन में वापस आ गई हैं और खाना बनाना फिर से शुरू कर दिया है।
दीपिका ने फिर से शुरू की कुकिंग
दीपिका ने व्लॉग में बताया कि लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद पहली बार वह किचन में लौट कर खाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुकिंग की बहुत याद आ रही थी और यह उन्हें बहुत खुशी दे रहा है कि अब वह फैमिली के लिए खाना बना पा रही हैं।
व्लॉग में दीपिका ने कहा,
"मैं इतनी ठीक हो गई हूं कि कुछ कुक कर पाऊं। आज मैं फिर से चिकन बना रही हूं पूरी फैमिली के लिए।"
पास में खड़े उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने हंसते हुए कहा,
"हां लेकिन ये रोज-रोज नहीं चलेगा।"
इस पर दीपिका अपनी आंखों से आंसू पोछते हुए बोलीं,
"मैं बता नहीं सकती कि आज मैं कितनी खुश हूं। मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी कि कब मैं अपनी किचन में वापस जाऊं।"
फैमिली के लिए खाना बनाकर खुश हुईं दीपिका
हाल ही में दीपिका और उनके पति भोपाल से वापस लौटे हैं। भोपाल शोएब का होमटाउन है और दीपिका, शोएब और उनके बेटे रुहान के साथ वहां कुछ वक्त गुजारने के बाद मुंबई लौट आईं। मुंबई लौटते ही दीपिका ने किचन में आकर फैमिली के लिए खाना बनाना शुरू कर दिया।
उनके इस वीडियो पर फैंस ने प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा,
"आपको कुकिंग करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। अल्लाह आपको जल्दी ठीक कर दे।"
वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा,
"वाह, क्या ड्रामा कर रही हैं!"