June 18 2026 04:34 pm

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ ‘कुली’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, रजनीकांत की फिल्म ने 228 करोड़ पार कर बनाई नई पहचान

Post

India News Live,Digital Desk : स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज़ हुई थी।

फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन 55 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर धमाकेदार एंट्री मारी। इसके बाद फिल्म लगातार रफ्तार पकड़ती रही और एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। गुरुवार को आए आंकड़ों ने तो रजनीकांत के प्रशंसकों को और भी ज्यादा खुश कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को कुली ने लगभग 4.76 करोड़ की कमाई की। आमतौर पर वीकडेज़ में इतनी बड़ी कमाई मुश्किल होती है, लेकिन इस फिल्म ने यह कर दिखाया। अब तक कुली का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 228 करोड़ तक पहुंच चुका है और अनुमान है कि यह जल्दी ही 250 करोड़ क्लब में शामिल होकर एक और रिकॉर्ड बनाएगी।

फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसका यूनिक कास्टिंग पैटर्न है। निर्देशक लोकेश कनगराज ने हर सिनेमा इंडस्ट्री से एक बड़ा नाम फिल्म में जोड़ा। नागार्जुन तेलुगु से और आमिर खान हिंदी से फिल्म का हिस्सा बने, जिससे फिल्म को पूरे देश में शानदार रिस्पॉन्स मिला।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कुली का दबदबा जारी है। अब तक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 429.75 करोड़ कमा चुकी है, जिसमें से अकेले विदेशी बाज़ारों से 165 करोड़ का योगदान रहा है। रजनीकांत की यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख रही है।