June 26 2026 10:34 am

बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर: मात्र ₹599 में 84 दिन की वैधता, रोज़ाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Post

India News Live,Digital Desk : बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक और सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपनी क्यू-5जी सर्विस लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। हैदराबाद के बाद इसे जल्द ही दूसरे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।

बीएसएनएल का 84 दिन वाला प्लान 
बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस प्लान की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक बीएसएनएल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 599 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले फायदों की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा का भी लाभ मिल रहा है। इस तरह यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा मिलता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड हर प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ मुफ्त में BiTV ऑफर कर रहा है। यूजर्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को कई OTT ऐप्स भी ऑफर कर रही है।

घर पर डिलीवर होंगे सिम कार्ड 
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने प्राइवेट कंपनियों की तरह यूजर्स को उनके घर पर ही सिम कार्ड डिलीवर करना शुरू कर दिया है। यूजर्स भारत संचार निगम लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, सिम कार्ड ऑर्डर करने से पहले यूजर्स को वेबसाइट पर KYC कराना जरूरी होगा। कंपनी ने यह सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए शुरू की है। इसके लिए बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 भी शुरू किया है।