BREAKING:
July 14 2026 11:02 pm

दिल्ली हाईकोर्ट में बम धमकी, कोर्ट परिसर में हड़कंप

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार दोपहर बम धमकी का ईमेल मिला, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमकी भरे संदेश में पाकिस्तान और तमिलनाडु का ज़िक्र किया गया है और यह कहा गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कमरे में बम रखा गया है। ईमेल में दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

अचानक मच गई भगदड़

शुक्रवार को अदालत की कार्यवाही सामान्य रूप से चल रही थी। सभी बेंच अपने-अपने मामलों में व्यस्त थे कि तभी धमकी का संदेश मिला। जजों ने तुरंत अदालत खाली कर दी और सुरक्षा एजेंसियाँ जांच में जुट गईं। राजधानी दिल्ली में पहले स्कूल-कॉलेजों को लेकर चेतावनी मिलती रही है, लेकिन अब हाईकोर्ट को भी निशाना बनाया गया है।

ईमेल में दावा – 2017 से योजना बनाई जा रही

धमकी वाले ईमेल में दावा किया गया है कि इस साजिश की भनक खुफिया एजेंसियों को नहीं लगी। संदेश में यह भी लिखा गया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी को चकमा देने के लिए योजना 2017 से बनाई जा रही है। ईमेल में दोपहर की नमाज़ के बाद धमाके की बात कही गई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।