BREAKING:
July 28 2026 06:43 pm

boAt's new blast : शानदार सराउंड साउंड और दमदार बेस के साथ आया Aavante Prime 5.1 5000DA साउंडबार

Post

India News Live,Digital Desk : भारतीय ऑडियो ब्रांड boAt ने 17 जून को अपना नया प्रीमियम साउंडबार सिस्टम Aavante Prime 5.1 5000DA बाजार में उतारा है। ये एक पावरफुल Dolby Atmos साउंडबार है, जो खासतौर पर गेमिंग और मूवी देखने के अनुभव को शानदार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस साउंड सिस्टम में कुल 5.1 चैनल्स हैं जो मिलकर 500W RMS की ताकतवर ऑडियो आउटपुट देते हैं।

इस सेटअप में शामिल हैं – एक साउंडबार, सेंटर, लेफ्ट और राइट चैनल स्पीकर्स, वायर्ड सबवूफर और ड्यूल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स। इसका लुक भी शानदार है और सभी यूनिट्स पर मैट फिनिश दी गई है।

कीमत और उपलब्धता:
Aavante Prime 5.1 5000DA की कीमत ₹14,999 रखी गई है। यह प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, boAt की ऑफिशियल वेबसाइट और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

फीचर्स और खासियतें:

साउंडबार में Bluetooth v5.4, HDMI eARC, USB, AUX और Optical input जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।

इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी सिर्फ साउंडबार में मिलती है, जबकि सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स वायर्ड हैं।

boAt का दावा है कि ये सिस्टम लैग-फ्री और सिंक्रोनाइज्ड साउंड देता है, जो गेमिंग और सिनेमैटिक माहौल के लिए परफेक्ट है।

इंटेलिजेंट साउंड मोड्स:
इस साउंडबार में तीन प्रीसेट EQ मोड्स दिए गए हैं:

मूवी मोड: डायलॉग को और क्लियर करता है और सिनेमैटिक साउंड को बेहतर बनाता है।

म्यूजिक मोड: इंस्ट्रूमेंटल और वोकल्स को ऐसे उभारता है जैसे लाइव कॉन्सर्ट सुन रहे हों।

न्यूज मोड: न्यूज और स्पीच कंटेंट के लिए वॉयस क्लैरिटी को फोकस करता है।

इन मोड्स को आप रिमोट कंट्रोल से आसानी से स्विच कर सकते हैं, जिसमें वॉल्यूम कंट्रोल और इनपुट चेंजिंग जैसे अन्य ऑप्शन भी हैं।

धमाकेदार ऑडियो परफॉर्मेंस:
इस सिस्टम के तीन फ्रंट फायरिंग ड्राइवर्स में सेंटर चैनल खासतौर पर डायलॉग क्लैरिटी के लिए बनाया गया है।

वायर्ड सबवूफर से मिलता है गहरा बेस

ड्यूल रियर स्पीकर्स देते हैं डायरेक्शनल सराउंड साउंड

सेंटर चैनल बेहतर वोकल क्लैरिटी देता है

लेफ्ट और राइट चैनल्स से स्टीरियो फील्ड और भी चौड़ा हो जाता है

रियर सैटेलाइट स्पीकर्स से मिलती है स्पैशियल डेप्थ, जिससे ऑडियो अनुभव हो जाता है पूरी तरह इमर्सिव