Biggest offer ever : Galaxy S24 Ultra बेहद कम कीमत पर, जानें डिटेल्स
India News Live,Digital Desk : सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अपनी प्रीमियम कीमत और दमदार फीचर्स की वजह से लॉन्च के समय चर्चा में रहा था। कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक, हर चीज़ में हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं और यही वजह है कि यह फोन आज भी बाजार में एक मजबूत दावेदार है। लेकिन अब इस स्मार्टफोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है कि इसे नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं होगा।
फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की नई कीमत
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ़ 79,990 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इसकी असली कीमत 1,29,990 रुपये थी। यानी आपको सीधे 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, तो आप 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं। यानी यह फ्लैगशिप फोन लगभग 76,000 रुपये में मिल सकता है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए सबसे अच्छी डील कही जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.8 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर + DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। इसके अलावा, डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 चिपसेट प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग, दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरा सेटअप
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 200MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर के लिए फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
iPhone 16e पर मिल रहा है 10,000 रुपये का डिस्काउंट
विजय सेल्स ने iPhone 16e पर एक बड़ा ऑफर पेश किया है, जिसके तहत इसकी कीमत ऑनलाइन 10,000 रुपये से ज़्यादा कम कर दी गई है। यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए एक शानदार मौका है जो अपना पुराना iPhone बदलना चाहते हैं या पहली बार iPhone का अनुभव लेना चाहते हैं।
iPhone 16e को इसी साल फरवरी में भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन विजय सेल्स की वेबसाइट पर अब इसकी कीमत घटाकर 52,490 रुपये कर दी गई है। यानी आपको सीधे 7,410 रुपये का फायदा हो रहा है। इसके अलावा, आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।