IPL 2026: मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या अचानक टीम से बाहर, सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी

Post

India News Live,Digital Desk : आईपीएल 2026 के बीच से मुंबई इंडियंस के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिस्टर 360 डिग्री यानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। टॉस के लिए जब हार्दिक की जगह सूर्या मैदान पर उतरे, तो स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया।

आखिर क्यों बाहर हुए हार्दिक पांड्या? सूर्या ने खुद किया खुलासा

हार्दिक पांड्या के अचानक बाहर होने को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म था, लेकिन कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान स्थिति स्पष्ट कर दी। सूर्या ने बताया कि हार्दिक की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हार्दिक आज अस्वस्थ हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए एक चुनौती और गर्व की बात है।" हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव केवल इसी मैच के लिए है और हार्दिक के स्वस्थ होते ही वह वापस कप्तानी संभालेंगे।

सूर्यकुमार ने कमान संभालते ही प्लेइंग इलेवन में किए 3 बड़े बदलाव

कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने दिल्ली की पिच को देखते हुए मुंबई की टीम में तीन चौंकाने वाले बदलाव किए हैं।

ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश: अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आराम देकर ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मौका दिया गया है।

हार्दिक की जगह दीपक चाहर: कप्तान हार्दिक की कमी पूरी करने के लिए स्विंग मास्टर दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

अल्लाह ग़ज़नफ़र की जगह मिशेल सेंटनर: स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए अफगानिस्तान के युवा स्पिनर की जगह अनुभवी मिशेल सेंटनर की वापसी हुई है।

जीत के जोश के साथ दिल्ली के मैदान पर उतरी पलटन

सूर्या ने पिछली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। मुंबई ने करीब 14 साल बाद अपना सीजन ओपनर जीता है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम वानखेड़े से काफी अलग है, इसलिए यहां रणनीति भी अलग होगी।

आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की अंतिम प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, रायन रिकलेटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफान रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।