यूपी-बिहार रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 16 से 24 जुलाई तक दर्जनों ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार के रास्ते रेल यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए जरूरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड के बीच पैच दोहरीकरण (Track Doubling) का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके तहत 16 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की वजह से अगले एक हफ्ते तक दर्जनों ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। कई गाड़ियों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई के रूट बदले गए हैं।
निरस्त (रद्द) की गई पैसेंजर और सवारी गाड़ियां
ट्रैक ब्लॉक के कारण रेलवे ने निम्नलिखित सवारी गाड़ियों को अस्थाई रूप से रद्द करने का फैसला लिया है:
55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: 20 एवं 21 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: 18 से 21 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।
55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी: 19, 20, 21 एवं 23 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: 19, 20, 21 एवं 24 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी: 19 एवं 24 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी: 20 एवं 21 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी: 20 एवं 21 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी: 20, 21 एवं 22 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
निरस्त की गई मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनें
पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द किया गया है:
15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस: 21 जुलाई 2026 को दोनों दिशाओं से निरस्त रहेगी।
14111/14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस: 20 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस: मोतिहारी से 21 जुलाई और आनंद विहार से 22 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
इन बड़ी ट्रेनों के रूट बदले, इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी गाड़ी
लंबी दूरी की दो प्रमुख ट्रेनों को उनके निर्धारित रूट के बजाय बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा, जिसके कारण कई स्टेशनों पर उनका ठहराव (Stoppage) खत्म हो जाएगा:
1. 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (19 व 20 जुलाई को परिवर्तित):
यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय रोजा-लखनऊ (NR)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी: मैंगल गंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर।
2. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई को परिवर्तित):
यह ट्रेन अपने तय रूट के बजाय छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (NR)-रोजा के रास्ते गंतव्य को जाएगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी: एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर और मैंगल गंज।