BREAKING:
August 07 2026 08:22 am

Big change in the White House : ट्रंप ने ओबामा और बुश की तस्वीरें हटाकर कर दिया गायब

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने अनोखे फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला व्हाइट हाउस की परंपरा से जुड़ा है। दुनिया के कई देशों पर मनमाने टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप ने अपने ही देश के पूर्व राष्ट्रपतियों को ‘निशाने’ पर ले लिया है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की आधिकारिक तस्वीरें हटा दी गई हैं। इन तस्वीरों को अब ऐसे हिस्से में टांग दिया गया है, जहाँ न तो आम लोग जाते हैं और न ही आधिकारिक मेहमान आसानी से पहुँच पाते हैं।

पहले ओबामा का चित्र मुख्य प्रवेश पर भव्य सीढ़ियों के पास एक प्रमुख जगह पर था, लेकिन अब इसे ऊपर की मंज़िल पर ले जाया गया है। यहाँ केवल ट्रंप का परिवार, कुछ चुनिंदा स्टाफ और सीक्रेट सर्विस एजेंट ही आते हैं। बुश की तस्वीर का भी यही हाल हुआ है। नतीजा यह कि रोज़ाना व्हाइट हाउस आने-जाने वाले लोग अब इन पूर्व राष्ट्रपतियों के चित्र नहीं देख पाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस की सजावट और रखरखाव से जुड़े लगभग हर फैसले में खुद हस्तक्षेप करते हैं। परंपरा के मुताबिक, हाल के राष्ट्रपतियों के चित्र मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए जाते हैं ताकि आधिकारिक अतिथि और आम लोग उन्हें देख सकें। लेकिन अब ओबामा और बुश के चित्र निजी आवास के पास सीढ़ियों के ऊपर लगे हैं—आम जनता की नज़रों से दूर।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अप्रैल में ओबामा का चित्र ग्रैंड फ़ोयर से हटाकर वहाँ उस व्यक्ति का चित्र लगा दिया गया था, जो पेंसिलवेनिया में ट्रंप पर हुए हमले में बच गया था। बाद में ओबामा का चित्र मौजूदा ‘छुपे’ स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।