BREAKING:
June 28 2026 04:54 pm

लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम, कौन बनेगा टेस्ट का बादशाह?

Post

India News Live, Digital Desk: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे राउंड का फाइनल मुकाबला बुधवार 11 जून से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। खिताबी जंग साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी। यहां जानें फाइनल मुकाबले में लॉर्ड्स की पिच कैसी होगी?

लॉर्ड्स की पिच कैसी होगी?

फाइनल मैच के लिए ग्रीन टॉप तैयार किया जा रहा है। जो भी हो, इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद है। एक बार फिर तेज गेंदबाज यहां कहर बरपा सकते हैं। यहां पिच पर गेंद सीम और स्विंग दोनों होगी। हालांकि, अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो यहां रन बनाना उतना मुश्किल नहीं है। अगर पहले खेलने वाली टीम 300 प्लस का आंकड़ा छू लेती है तो उसे हराना मुश्किल होगा।

फाइनल मैच कौन जीतेगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से कौन सी टीम यह खिताब जीतेगी यह कहना मुश्किल है। दोनों ही टीमें काफी अच्छी हैं। दोनों ही टीमों में एक से एक शानदार खिलाड़ी हैं। यह तय है कि इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि अगर आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें टेस्ट में 101 बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 26 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 21 मैच ड्रॉ रहे। अगर पिछले 10 मैचों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। पिछले 10 मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की नजर दूसरे खिताब पर 

ऑस्ट्रेलिया मौजूदा WTC चैंपियन है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की नज़र लगातार दूसरी बार WTC खिताब जीतने पर है। साथ ही, दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार WTC चैंपियन बनने का मौका है। जो भी जीतेगा, उसका इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रचना तय है क्योंकि 113 साल बाद लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों टीमें आखिरी बार 1912 में भिड़ी थीं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- रयान रिकलेटन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, ट्रेस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।