BREAKING:
September 27 2026 02:31 pm

नागपुर से उड़ान भरते ही इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, यात्रियों की सांसें थमीं

Post

India News Live,Digital Desk : नागपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही एक बड़े पक्षी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान को वापस नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारना पड़ा।

यह घटना सुबह की है, जब विमान में कुल 165 यात्री सवार थे। उड़ान के तुरंत बाद ही पक्षी से टकराने की जानकारी पायलट ने क्रू को दी और सतर्कता बरतते हुए विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लौटा दिया।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और एहतियातन उड़ान को रद्द कर दिया गया। सौभाग्य से किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।