एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर

Post

India News Live,Digital Desk : निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड पौराणिक फिल्म महावतार नरसिम्हा ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। यह फिल्म मूलतः तमिल में बनी थी और अब इसे हिंदी समेत पांच अन्य भाषाओं में पेश किया गया है।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, सिर्फ़ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। लेकिन दर्शकों की तारीफ़ और माउथ पब्लिसिटी ने इसे 50 दिनों तक सिनेमाघरों में बनाए रखा। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 296.50 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 325 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रचा। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओटीटी रिलीज की जानकारी

महावतार नरसिम्हा 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा:
"इस शेर की दहाड़ एक साम्राज्य को तोड़ सकती है। महावतार नरसिम्हा को नेटफ्लिक्स पर 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे देखें।"

कहानी क्या है?

फिल्म भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की कहानी पर आधारित है। जब प्रह्लाद पर अत्याचार बढ़ता है, भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट होकर उनका उद्धार करते हैं।

क्लिम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म न केवल एक बड़ी हिट है, बल्कि भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित फिल्मी ब्रह्मांड की पहली कड़ी भी है। आगे आने वाले सीक्वल में ये शामिल होंगे:

महावतार परशुराम (2027)

महावतार रघुनंदन (2029)

महावतार द्वारकाधीश (2031)

महावतार गोकुलानंद (2033)

महावतार कल्कि (2035-2037)

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड

₹15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ़ 16 दिनों में ₹145.9 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन दुनियाभर में ₹162.98 करोड़ की कमाई हुई।

महावतार नरसिंह ने कमाई के मामले में सैंयारा, धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है।

25 जुलाई को रिलीज हुई महावतार नरसिंह ने दर्शकों का दिल जीत लिया। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने कांतारा, केजीएफ चैप्टर 1 और 2, सालार पार्ट 1 जैसी हिट फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर साबित की है।

Tags:

महावतार नरसिम्हा Mahavatar Narsimha एनिमेटेड फिल्म animated movie पौराणिक फिल्म mythological film भगवान विष्णु Lord Vishnu नरसिंह अवतार Narsimha avatar प्रह्लाद की कहानी Prahlad story बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड Box Office Collection नेटफ्लिक्स रिलीज Netflix release हिंदी एनिमेशन Hindi animation हॉलीवुड एनिमेशन Hollywood animation क्लिम प्रोडक्शंस Khilim Productions होम्बले फिल्म्स Hombale Films फ्रेंचाइजी फिल्म franchise movie महावतार परशुराम Mahavatar Parshuram महावतार रघुनंदन Mahavatar Raghunandan महावतार द्वारकाधीश Mahavatar Dwarkadhish महावतार गोकुलानंद Mahavatar Gokulanand महावतार कल्कि Mahavatar Kalki सिनेमाघरों में हिट hit in theaters भारत की सबसे बड़ी एनिमेशन biggest Indian animation एनिमेटेड पौराणिक कहानी animated mythological story दर्शक पसंदीदा फिल्म audience favorite movie 2025 की ब्लॉकबस्टर 2025 blockbuster माउथ पब्लिसिटी Word of Mouth सिनेमाघरों में रिकॉर्ड theater record डिजिटल प्लेटफॉर्म रिलीज digital platform release दोपहर 12:30 बजे 12:30 PM release शेर की दहाड़ roar of the lion