June 18 2026 08:52 am

Alia Bhatt expressed her displeasure : क्या आप बर्दाश्त करेंगे कोई आपके घर का वीडियो बनाए

Post

India News Live,Digital Desk : मंगलवार शाम आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि उनके नए घर की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं, जो उन्हें बेहद परेशान कर रहा है।

आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम पोस्ट

आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे पता है मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी है और कई बार आपकी खिड़की से किसी और का घर दिख जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी के घर का वीडियो बनाकर ऑनलाइन डाल दिया जाए। हमारे घर के वीडियो रिकॉर्ड कर कई जगह साझा किए जा रहे हैं, वो भी बिना हमारी जानकारी और अनुमति के। ये हमारी निजता का उल्लंघन है और गंभीर सुरक्षा का मुद्दा भी। बिना इजाज़त किसी के निजी स्पेस की तस्वीरें या वीडियो लेना बिल्कुल गलत है। इसे कंटेंट नहीं कहा जा सकता और इसे सामान्य नहीं बनाना चाहिए।”

आलिया ने आगे लिखा, “ज़रा सोचिए, अगर कोई आपके घर का वीडियो बनाकर दुनिया से शेयर करे तो आपको कैसा लगेगा? हममें से कोई भी ये सहन नहीं करेगा। मेरी सभी से अपील है कि अगर ऐसा कोई कंटेंट आपको ऑनलाइन दिखे, तो कृपया उसे शेयर या फॉरवर्ड न करें। मीडिया से भी निवेदन है कि ये तस्वीरें और वीडियो तुरंत हटा दें।”

सोनी राजदान और फैन्स का रिएक्शन

आलिया की मां सोनी राजदान ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये चौंकाने वाला है। कोई भी पब्लिकेशन ऐसा कैसे कर सकता है। उम्मीद है कि इसे तुरंत हटाया जाएगा। ऐसी चीजों के लिए सभी को जिम्मेदार होना चाहिए।”

फैन्स ने भी आलिया का पूरा समर्थन किया। एक यूज़र ने लिखा, “इन लोगों में सिविक सेंस ही नहीं है।” वहीं एक अन्य ने कहा, “फिर लोग पूछते हैं कि विराट कोहली लंदन क्यों शिफ्ट हो गए।”

आलिया का आने वाला प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस साल फिल्म अल्फा’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में होंगी।

Tags:

आलिया भट्ट Alia Bhatt privacy Alia Bhatt Instagram post आलिया भट्ट प्राइवेसी Alia Bhatt security issue आलिया भट्ट घर वीडियो Bollywood actress news आलिया भट्ट मां सोनी राजदान Alia Bhatt Alpha movie आलिया भट्ट नई फिल्म आलिया भट्ट इंस्टाग्राम Bollywood controversy Alia Bhatt fans support celebrity privacy issue आलिया भट्ट वीडियो लीक Alia Bhatt viral post आलिया भट्ट पोस्ट Bollywood latest news actress privacy issue Alia Bhatt news today Alia Bhatt trending आलिया भट्ट अपडेट Bollywood gossips Alia Bhatt Alpha release आलिया भट्ट फिल्म अल्फा Alia Bhatt spy role Bollywood viral news आलिया भट्ट मां का बयान Alia Bhatt security Bollywood actress privacy Alia Bhatt emotional post आलिया भट्ट फैंस Bollywood news 2025 Alia Bhatt Alpha movie 2025 आलिया भट्ट खबरें Alia Bhatt viral video Bollywood social media news आलिया भट्ट अपील Alia Bhatt privacy violation Bollywood updates Alia Bhatt news 2025 आलिया भट्ट की फिल्में Alia Bhatt Alpha drama Bollywood latest updates आलिया भट्ट विवाद Alia Bhatt career Bollywood trending news actress latest news