भाजपा पर तंज, सिद्धांत की लड़ाई पर जोर- अखिलेश यादव का बयान

Post

India News Live,Digital Desk : उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में उनके साथ प्रेस वार्ता की।

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की असली परीक्षा है। उन्होंने कहा कि जब देश में न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बात हो, तो किसी न्यायमूर्ति से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उपराष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद को भी एक विशेष विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रही है। अखिलेश के मुताबिक, यह तरीका देशहित में नहीं है। इसलिए इंडी गठबंधन ने अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ हार-जीत का सवाल नहीं है, बल्कि सिद्धांत और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा है। अखिलेश ने भरोसा जताया कि जो लोग वास्तव में न्याय के पक्षधर हैं, वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करेंगे।

अखिलेश ने यह भी कहा कि जब वोट अंतरात्मा के आधार पर पड़ेंगे, तब न्यायमूर्ति वीर सुदर्शन रेड्डी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

Tags:

उपराष्ट्रपति चुनाव इंडी गठबंधन प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी अखिलेश यादव प्रेस वार्ता समाजवादी पार्टी भाजपा विचारधारा उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी अखिलेश यादव बयान लखनऊ राजनीति इंडिया अलायंस उम्मीदवार Vice President Election indi alliance candidate B Sudarshan Reddy Akhilesh Yadav speech Samajwadi Party news BJP ideology vice president candidate India political news Lucknow opposition candidate vice president justice Sudarshan Reddy Akhilesh Yadav press conference indi alliance vice president election news India up politics news अखिलेश यादव उपराष्ट्रपति चुनाव विपक्षी उम्मीदवार गठबंधन की रणनीति उपराष्ट्रपति पद नामांकन opposition unity india politics today india loktantra aur nyay constitutional values india democratic fight India opposition vs BJP india alliance vice president election akhilesh yadav latest news समाजवादी पार्टी प्रेस कांफ्रेंस यूपी राजनीति ताजा खबर