BREAKING:
September 28 2026 07:01 am

तकनीकी खराबी के चलते एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस फ्लाइट रद्द, यात्रियों को ठहरने और रिफंड की सुविधा

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली से पेरिस के लिए 17 जून 2025 को उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि नियमित उड़ान से पहले की तकनीकी जांच के दौरान कुछ दिक्कतें सामने आईं, जिसके कारण यह निर्णय लेना पड़ा।

प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी टीम इस समस्या को दूर करने में लगी है, लेकिन फिलहाल फ्लाइट को उड़ाना संभव नहीं था। इसके अलावा, पेरिस के शार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर रात में उड़ान संचालन की अनुमति नहीं है, इसलिए तय समय पर उड़ान नहीं हो सकी।

एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। उन्हें होटल में ठहरने की व्यवस्था दी गई है ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। वहीं, जो यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी कटौती के पूरा रिफंड दिया जा रहा है। वहीं, अगर कोई यात्री अपनी यात्रा को किसी अन्य तारीख पर करना चाहता है, तो उसके लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रिशेड्यूलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

इस फ्लाइट के रद्द होने का असर रिटर्न फ्लाइट पर भी पड़ा है। पेरिस से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान AI142, जो 17 जून को ही चलनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है।