June 25 2026 04:01 am

BSNL's 1 rupee blast : 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB रोज़ाना डेटा

Post

India News Live,Digital Desk : बीएसएनएल ने एक नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाला एक शानदार प्लान लॉन्च किया है, जिसने प्राइवेट कंपनियों की नींद उड़ा दी है। इस प्लान में यूज़र्स को 30 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 2GB डेटा जैसे फायदे मिलेंगे। बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस नए प्लान की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह नया प्लान ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए है। आइए, बीएसएनएल के नए प्लान के बारे में जानते हैं...

बीएसएनएल का नया प्लान: 
बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि यूज़र्स को सिर्फ़ 1 रुपये में सच्ची डिजिटल आज़ादी मिलेगी। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। 1 रुपये के रिचार्ज में यूज़र्स को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 100 मुफ़्त एसएमएस का भी लाभ मिलेगा।

बीएसएनएल का यह ऑफर 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों के लिए है। यूज़र्स 1 रुपये में नया बीएसएनएल सिम कार्ड खरीदकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि की है कि यह ऑफर केवल नए बीएसएनएल यूज़र्स के लिए है। मौजूदा यूज़र्स को 1 रुपये में इस ऑफर का लाभ मिलेगा।

ARPU बढ़ाने की तैयारी
TRAI की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में BSNL और Vi के लाखों यूजर्स ने नेटवर्क बदला है। यूजर्स की संख्या में लगातार आ रही गिरावट के चलते सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑफर दिया है। सरकार BSNL का ARPU बढ़ाना चाहती है। इसके लिए अब हर महीने समीक्षा बैठक होगी। टेलीकॉम ऑपरेटर्स को प्रति यूजर औसत रेवेन्यू 50 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही, ARPU बढ़ाने के लिए प्लान महंगे न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।