उत्तर प्रदेश

विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

प्रयागराज, 30 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को चुनाव कार्यालय हीवेट रोड दक्षिणी विधानसभा में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें नीरज त्रिपाठी को विजयी बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ अरविंद सिंह व पूर्व प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने मंडल तथा वार्ड स्तर पर अधिवक्ताओं की टोली बनाकर कार्य करने हेतु सुझाव दिया। महामंत्री देवेश सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय तिवारी तथा विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक काशी आशुतोष पांडे ने चुनाव में अधिवक्ताओं के सम्मान की बात करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय होगा कि हम सबके बीच का एक प्रैक्टिशनर अधिवक्ता लोकसभा में पहुंचने का कार्य करेगा।

विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी ने कहा कि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी इसी विधानसभा से पांच बार विधायक होते हुए विधानसभा अध्यक्ष व राज्यपाल के पद तक को सुशोभित किया। वह स्वयं में राजनीति व विधि व्यवसाय के एक संस्थान की तरह कार्य करते थे। उनके सम्पर्क में रहने वाला हर व्यक्ति उनसे कुछ न कुछ सीखता था। आज उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में आए हैं। हम सब उनको विजयी बनाएं। यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।

कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ला तथा प्रभारी सुरेश मौर्य ने सभी अधिवक्ताओं से पूरे चुनाव के दौरान डटकर लगने को कहा। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के महानगर सहसंयोजक शक्ति सिंह, जितेंद्र सिंह, शांतनु पांडे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रघुराज किशोर मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, अरविंद पांडे, विनय श्रीवास्तव, उदित शर्मा, विजय पटेल, दीप द्विवेदी, डीएन त्रिपाठी, बृजेश्वर मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, प्रवीण मौर्य, संजय यादव, प्रमोद जायसवाल, अशोक पंडित, जमुना पांडे, विभूति कांत, अखिलेश मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे। सभी अधिवक्ताओं ने 25 मई को कमल के फूल का बटन दबाकर नीरज त्रिपाठी को भारी बहुमत से विजई बनाने हेतु कार्य करने की संरचना तय की।

Related Articles

Back to top button