BREAKINGTrending

राजस्थान में इस जिलेवासियों को मिली ख़ुशखबरी, बनेंगे 2 फोरलेन हाईवे, मिली मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन बनाने की योजना बनाई जा रही है।  निर्माण और विस्तृतीकरण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी है। राजस्थान में सड़क विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने सीकर जिले के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) को फोरलेन करने की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

सीकर सहित राज्यवासी केंद्र सरकार के इस फैसले से लाभ उठाएंगे। सीकर जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन बनाने से क्षेत्र में जाम की समस्या हल होगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की कोशिश को मंजूरी देकर विकास की रफ्तार बढ़ा दी है।

पूर्व सांसद की सूचना

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती से मुलाकात की है। इसके बाद ही पिछले वर्ष से रुकी हुई परियोजना की उम्मीद जगी है। सीकर शहर में भढ़ाढर चौराहे से बायपास रामू का बास तक फोरलेन चौड़ाईकरण होगा। स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

लोगों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया

इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्री ने राज्य के कई राष्ट्रीय राजमार्गों (दो प्रोजेक्ट सीकर जिले में) के लिए 6621 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सीकरवासी ने मंजूरी मिलते ही प्रधानमंत्री का आभार जताया।

पिछले वर्ष की घोषणा

इस परियोजना की घोषणा पिछले साल की गई थी, लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अटक गया था। जिससे शहरवासी जाम की समस्या से गुजर रहे थे। लेकिन अब लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
 

Related Articles

Back to top button