
अगर हमारे सामने सांप आ जाए तो एक पल के लिए हम डर जाते हैं। उस वक्त पीछे हटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आता है। लेकिन कुछ लोग सांपों के साथ मजे से खेलते नजर आते हैं। हाल ही में एक मासूम बच्चे का कोबरा के साथ खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
इससे पहले एक मकड़ी द्वारा सांप का शिकार किए जाने का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। लेकिन आज हम आपको सांप से जुड़ा जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
सांप कर रहा खुद को निगलने की कोशिश
सांप अपनी भूख मिटाने के लिए चूहे जैसे छोटे जानवरों को मारते हैं, लेकिन यह वीडियो बिल्कुल अलग है। इसमें सांप खुद को निगलने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लगता है मानो वह खुद को खाकर अपनी जान लेना चाहता है। ये दुर्लभ घटना कैमरे में कैद हो गई। इसे इंस्टाग्राम पर @BaliChannel ने अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के कैप्शन में इसकी वजह भी लिखी गई है। कैप्शन के मुताबिक, ‘सांप ठंडे खून वाला जानवर होता है। मौसम परिवर्तन के कारण उसे अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में परेशानी होती है। बढ़ती गर्मी में सांप खुद को ठंडा करने के लिए पसीना नहीं बहा पाते हैं।’
कैप्शन में आगे लिखा है, ‘पसीना नहीं बहाने की वजह से उनमें चयापचय का अनुभव होता है, जिससे उन्हें बड़ी तेज भूख लगती है। ऐसे में सांप को पहली बार में जो भी नजर आता है, उसे वो खाने लग जाते हैं। यहां तक कि अपनी पूंछ को भी नहीं छोड़ते।
इसके अलावा त्वचा की हानि और दृष्टि में कमी जैसी स्थितियां भी उन्हें गलती से अपनी पूंछों को पीड़ित मानने और खुद पर हमला करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।’ शायद यही दो वजहें हैं कि ये सांप खुद को निगलने की कोशिश कर रहा है।
उसे पता नहीं चलता कि वह खुद को खा रहा है
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई सांप के बारे में जानना चाहता है तो कोई जानना चाहता है कि अंत में क्या हुआ। एक यूजर ने लिखा है कि यह स्नैकफोबिया है जो वैज्ञानिक रूप से हजारों वर्षों में होता है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि उसके पास वृत्ति (Instinct) है लेकिन दिमाग नहीं है।
जब वह भूखा होता है तो उसे पता नहीं चलता कि वह खुद को खा रहा है। इंसान और जानवरों में यही फर्क है। हालांकि, एक अन्य यूजर का कहना है कि सांप तनाव में है इसलिए वो खुद को खा रहा है। सिर्फ इंसान ही तनाव नहीं लेते हैं।
बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लाखों लोगों ने इसे शेयर किया है। इतना ही नहीं, वीडियो इतना विभत्स है कि पूछिए मत। बावजूद इसके 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, वहीं 26 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।